फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR will be lodged against those who blackmail by making fake complaints.

Moradabad News: फर्जी शिकायत कर ब्लैकमेल करने वालों पर होगी एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against those who blackmail by making fake complaints.
मुरादाबाद। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर दूसरों को परेशान करने के साथ साथ ब्लैकमेल करने के मामले भी बढ़ रहे हैं। बुधवार को विकास भवन में सीएम डैशबोर्ड की बैठक में जिलाधिकारी ने पोर्टल का दुरुपयोग कर ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को से सीएम डैशबोर्ड से जुड़ी योजनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड से जुड़े जिलेभर के अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं को सीएम डैशबोर्ड के ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। कहा कि आईजीआरएस पोर्टल का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। इसमें सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम (वित्त) ममता मालवीय, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) श्वेतांक पांडेय सहित कई अधिकारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन

अफसरों ने सुनी पीएम के मन की बात
विकास भवन में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड की बैठक के दौरान की प्रधानमंत्री के मन की बात का सीधा प्रसारण भी देखा गया। अधिकारियों ने मन की बात सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed