फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR registered in connection with a quarrel; five accused arrested.

Moradabad News: झगड़ा करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, पांच आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in connection with a quarrel; five accused arrested.
डिलारी। गांव ढकिया पीरु में बृहस्पतिवार की शाम हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के चार व दूसरे पक्ष के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे में एक पक्ष के पांच व दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर पर एक-दूसरे पक्ष के आठ-आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को ढकिया पीरु निवासी जाफर व असगर के बीच झगड़ा हो गया था। जाफर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर के सामने परिवार के लोग के साथ बैठा था । तभी आरोपी पक्ष के असगर, निजाम, जीशान, सद्दाम, अयान, समीम, अनस व सलीम लाठी-डंडे लेकर गालियां देते हुए पहुंचे। गलियों का विरोध करने पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। बीच- बचाव करने पहुंचे इस्लाम, इकराम, अफजल, कमर व आरिश घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के असगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह साढ़े छह बजे अपनी दुकान से घर जा रहा था। वह जाफर के घर के सामने पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे जाफर, इकराम, इस्लाम, अफजल, फिरोज, अब्दुल करीम, इमरान व कमर ने जानलेवा हमला कर दिया। बचाने के लिए पहुंचे लोगों को भी हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के इकराम, इस्लाम, कमर व अफजाल और दूसरे पक्ष के अयान को गिरफ्तार कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




नोट। गिरफ्तार आरोपियों की फोटो ट्रेक पर क्रम संख्या एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed