{"_id":"6a57f20924c9246efc05ebb5","slug":"fir-registered-against-wife-for-allegedly-holding-husband-hostage-and-threatening-to-kill-him-over-refusal-to-grant-divorce-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-116286-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तलाक नहीं देने पर बंधक बनाने और हत्या की धमकी देने का आरोप, पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तलाक नहीं देने पर बंधक बनाने और हत्या की धमकी देने का आरोप, पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज
Thu, 16 Jul 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को तलाक न देने पर पति को बंधक बनाने और हत्या की धमकी देने के आरोप में पत्नी सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शरीफनगर निवासी रुखसाना खातून ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसने अपने बेटे शाहबेज की शादी 20 अप्रैल 2025 को उत्तराखंड के जसपुर के गांव रायपुर निवासी शहरिन जहां के साथ की थी। रुखसाना खातून के अनुसार कुछ दिन तो शहरिन ठीक से रहती रही फिर लड़ झगड़कर मकान के दूसरे कमरे में रहने लगी। उसने एक बेटे को भी जन्म दिया। रुखसाना के अनुसार वह 22 फरवरी 2026 को वहां अपनी दवाई लेने के लिए गांव में गई थी। वापस आई तो देखा कि शहरिन अपना सामान और घर में रखे सामान सूटकेस में भरकर अपने मायके वालों के साथ जा रही है। कार में बैठकर वह वहां से चली गई।
आरोप है कि शहरिन जहां घर में रखी नकदी और लाखों के सोने चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई। आरोप है कि शहरिन जहां ने उसके पुत्र शाहबेज को 26 फरवरी 2026 को अपने घर पर बुलाया। उसे कमरे में बंद कर दिया। उस पर तलाक देने के लिए दबाव डाला। उसके पति ने तलाक देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की और उसके हत्या की धमकी दी। किसी तरह से छूटकर शाहबेज वहां से भागा।
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शहरिन जहां, उसके पिता शकील अहमद, परिवार के रिजवान, रिहान, फरीद अहमद और नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट की विवेचना की जाएगी।