{"_id":"6abd763e6d034d154608d6bb","slug":"fir-registered-against-thar-driver-in-connection-with-the-death-of-two-youths-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-115707-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो युवकों की मौत मामले में थार चालक पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो युवकों की मौत मामले में थार चालक पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
कांठ। तेज रफ्तार थार की टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार कांठ के गांव सलेमपुर निवासी दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर थार के अज्ञात चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
कांठ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर के मोहल्ला बल्हेरा निवासी मोहम्मद रिहान उर्फ अली (24) और एलएलबी का छात्र अबुजर (23) सोमवार की शाम इलेक्ट्रिक स्कूटी से मुरादाबाद से लौट रहे थे। जब दोनों मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर स्थित कांठ के गांव मधपुरी इनायतपुरी के पास तेज रफ्तार थार ने उनकी स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी थी। हादसे में मोहम्मद रिहान उर्फ अली की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एलएलबी का छात्र अबुजर ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया था, लेकिन उसका चालक भाग गया था। इस मामले में अबुजर के पिता जाकिर हुसैन ने थार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना और कार चालक की तलाश की जा रही है।
दूसरी ओर इस हादसे में मरे मोहम्मद रिहान उर्फ अली और अबुजर के शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया है।