फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR registered against relatives accused of fraudulently misappropriating jewelry and cash worth lakhs and assaulting the victim.

Moradabad News: लाखों के जेवर और नकदी धोखाधड़ी से हड़पने कर पिटाई करने के आरोपी रिश्तेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 21 Aug 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 21 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against relatives accused of fraudulently misappropriating jewelry and cash worth lakhs and assaulting the victim.
ठाकुरद्वारा। दुबई से घर भेजने के लिए दिए गए लाखों रुपये और जेवर हड़पने और मांगने पर मारपीट करने वाले रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव दुल्हापुर सबलपुर निवासी रुखसार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके पति दुबई में एक कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने अपने रिश्तेदार वहां काम करने वाले दो लोगों को घर भेजने के लिए 25 लाख रुपये नकद और लाखों के सोने चांदी के जेवर दिए थे आरोप है कि रिश्तेदारों ने उन्हें कुछ लोगों के रुपये और जेवर का बैग छीन कर ले जाने का झूठ बोलकर वापस देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

रुखसार का कहना है कि वह छह अगस्त को गांव राघूवाला में आरोपियों के घर अपने पति के दिए गए रुपये और जेवर लेने के लिए पहुंची तो उन्होंने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायल रुखसार का पुलिस ने सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अब एसएसपी का आदेश पर आरोपी इमामुद्दीन, नईमुद्दीन, जावेद अली, फिरदौस, बिलकिस जहां और जाफिर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed