{"_id":"6a3c38389d20830df40fe6de","slug":"fir-registered-against-nine-people-including-a-woman-for-attacking-a-police-team-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-932693-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पुलिस टीम पर हमला करने में महिला समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पुलिस टीम पर हमला करने में महिला समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सिरसखेड़ा गांव में मंगलवार की शाम आरोपी का सत्यापन करने गई टीम पर हमला करने के आरोप में महिला समेत चार नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
सिरसखेड़ा निवासी राधेलाल को पुलिस ने आठ साल पहले अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया था जमानत मिलने के बाद आरोपी जेल से बाहर आ गया था। । पुलिस दस साल तक के आरोपियों का रिकार्ड यक्ष एप पर अपलोड कर रही है। मंगलवार की शाम मूंढापांडे थाने के सिपाही अर्जुन खत्री और राजकुमार राधेलाल के घर पहुंच गए थे। इसी दौरान वहां लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने सत्यापन का विरोध करते हुए पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर हमला कर दिया। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सिपाही अर्जुन की ओर से आरोपी राधे लाल, उसकी पत्नी जयवती, बेटा नितिन, अब्दुल वाजिद और पांच अज्ञात के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बांधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।