{"_id":"6969484d05c31e60f40adb70","slug":"fir-registered-against-18-people-for-attacking-police-team-bilari-news-c-307-1-smbd1005-105895-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पुलिस टीम पर हमला करने में 18 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पुलिस टीम पर हमला करने में 18 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Fri, 16 Jan 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा नेशनल साईवे से सटे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर कुलवाड़ा में बृहस्पतिवार को बच्चों में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद की वजह से दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दाैरान पुलिस पार्टी पर भी हमला करने का आरोप है। पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, संघर्ष के दाैरान पथराव भी हुआ जिसमें कुछ युवक मस्जिद की छत से ईंट पत्थर फेंक रहे थे जिसका वीडियो सामने आया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका चालान किया था। साथ ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट भी लिखाई थी। अब लिस ने भी अपने स्तर पर कानूनी कार्रवाई की है। हल्का दरोगा किशन लाल ने थाने में लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि बीती 14 जनवरी को 2026 को जब वह पुलिस कर्मियों के साथ गश्त करते हुए ग्राम भीकनपुर कुलवाड़ा में पहुंचे तो वहां पर बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने में हुए विवाद को लेकर गांव की जामा मस्जिद के पास दो पक्ष एक दूसरे पर हमलावर होकर लाठी डंडों, सरिया आदि खतरनाक वस्तुओं से सुसज्जित होकर मारपीट कर रहे है और एक दूसरे पर ईट-पत्थर फेंक रहे है। हम पुलिस वालों द्वारा मौके पर दोनों पक्षों को समझाने और झगड़ा शांत कराने का काफी प्रयास किया गया तो दोनों पक्ष नहीं माने, अपना झगड़ा छोड़कर और उत्तेजित होकर यह कहते हुए कि पहले इन पुलिस वालों को ही मारो और जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर हो गए।
दरोगा का आरोप है कि मौके पर मौजूद आरोपी रियाजुल, रिहान, शमशाद, इमरान, रेहान, छुटुआ, इमरान, कल्लू, मुकीम, शरीफ, मेराज, आफरीदी, खलील, नईम, हारुन, अलतमश, जावेद और शारिक द्वारा एक राय होकर विधि विरुद्ध कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए पुलिस वालों को गालियां व जान से मारने की धमकी देते व डराते धमकाते हुए हमला कर दिया जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2)/352/351(3)/131/121(1)/132/195(1) के तहत रिपोर्ट में दर्ज की है। इस विवाद में अब तक दर्ज हो चुके तीन एफआईआर हो चुके हैं जिनकी पुलिस ने विवेचना कर शुरू कर दी है।