फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir on four sp workers

Moradabad News: प्रत्याशी पर हमले में चार सपा समर्थकों पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
fir on four sp workers
रामपुर। निकाय चुनाव में फर्जी मतदान का विरोध करने पर निर्दलीय प्रत्याशी पर हुए हमले के मामले में चार सपा समर्थकों के खिलाफ गंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में मतदान के दिन फर्जी मतदान को लेकर कई स्थानों पर मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं। मतदान के दिन गंज क्षेत्र में एक निर्दलीय प्रत्याशी पर भी हमला किया गया था। शहर कोतवाली क्षेत्र के कूंचा जमालउद्दीन घेर गुलाम नासिर खां निवासी मोअज्जम वार्ड 32 से निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे हैं। मोअज्जम पर शम्सी गर्ल्स स्कूल के पास उस वक्त हमला कर दिया गया था जब वह फर्जी वोटिंग की सूचना पर वह शम्सी गर्ल्स स्कूल में बने बूथ पर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में चार लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की,जिससे उसका सिर भी फूट गया। किसी तरह बीच बचाव कराकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में अब मोअज्जम की ओर से चार सपा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें पूर्व सभासद भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed