फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR on 12 people in Ravan dahan

दीवान का बाजार में रावण का पुतला जलाने की कोशिश,12 पर केस दर्ज

Sat, 15 Oct 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 15 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
FIR on 12 people in Ravan dahan
ravan dahen - फोटो : अमर उजाला
नागफनी थानाक्षेत्र के दीवान का बाजार में नई परंपरा डालकर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। कुछ लोगों ने रावण का पुतला जलाने की कोशिश की। दूसरे समुदाय के लोग जुट गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला शांत कराने के बाद दोनाें पक्षों के बारह लोगाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह घटना मंगलवार रात की है। दीवान का बाजार घोबियों वाला फाटक में कुछ लोगों ने रावण का पुतला जलाने का प्रयास किया। भनक लगने पर दूसरे समुदाय के लोग जुट गए और उन्होंने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर नागफनी पुलिस पहुंच गई। लेकिन दोनों पक्ष शांत होने को तैयार नहीं थे। एक पक्ष पुतला दहन करने का प्रयास कर रहा था। जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर रावण का पुतला दहन करने से रोका। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो फुटेज देखकर हंगामा करने वालों की पहचान की। इसके बाद नागफनी थाने में एसआई राज कुमार वर्मा ने मनीष कुमार पुत्र अनिल, राजीव पुत्र गोपाल, टुल्ली पुत्र दिनेश, मोन्टू पुत्र राकेश, आकाश पुत्र राकेश, बंटी पुत्र दिनेश, अजमत पुत्र राहत, यूसुफ पुत्र अख्तर, वसीम पुत्र सुबराती, असलम पुत्र अच्छन, नईम पुत्र मुरादी निवासी दीवान का बाजार थाना नागफनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।


एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि जहां जहां लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आगे भी इस तरह के मामले सामने आए तो बवालियों को बख्शा नहीं जाएगा। नागफनी, मुगलपुरा, बिलारी और डिलारी में केस दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed