{"_id":"69b700ea49f28e63e8017e27","slug":"fir-lodged-against-three-for-murderous-attack-moradabad-news-c-278-1-smbd1008-102129-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जानलेवा हमले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जानलेवा हमले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Mon, 16 Mar 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
डिलारी। क्षेत्र के गांव अदलपुर निवासी जगराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 मार्च की शाम को साढ़े छह बजे गांव के पास खेती की जमीन को देखने के लिए गया था। वहां पर आरोपी नारायन, राजेंद्र सिंह व कार्तिक खेत की मेड़ को काट रहे थे। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगे। आरोपियों ने झगड़े में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर पीड़ित को गंभीर रूप घायल कर दिया। घटना के तीन दिन के बाद घायल पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नारायण, राजेंद्र सिंह व कार्तिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन