फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR lodged against six people including the director of Ayushman Hospital

Moradabad News: आयुष्मान अस्पताल के संचालक समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against six people including the director of Ayushman Hospital
पाकबड़ा। अवैध रूप से संचालित आयुष्मान अस्पताल के संचालक लक्ष्मण सिंह समेत छह आरोपियों के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीएमओ के बार-बार पत्र लिखने के बाद भी पुलिस केस दर्ज करने से बच रही थी। पुलिस ने नोडल अधिकारी की तहरीर पर यह कार्रवाई की है। नोडल अधिकारी डॉ. संजीव बेलवाल ने तहरीर में बताया कि 19 अक्तूबर को उन्होंने टीम के साथ पाकबड़ा के समाथल रोड स्थित शाहजी नगर में आयुष्मान नाम से संचालित हो रहे अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल में मरीज भर्ती मिले थे। मरीजों की फाइल पर किसी विशेषज्ञ चिकित्सक के नोट्स नहीं थे। 30 अन्य मरीजों की फाइल भी मिलीं। कोरे कागज पर मरीजों के अंगूठे के निशान लिए पाए गए। अस्पताल का पंजीयन सीएमओ कार्यालय में नहीं है। जिन डॉक्टरों के नाम का प्रयोग किया जा रहा है, उनमें से कोई मौके पर मौजूद नहीं मिला। विभाग ने पाया कि मरीजों की सर्जरी किस सर्जन ने की। एनेस्थेटिस्ट और बाल रोग विशेषज्ञ कौन रहे, यह जानकारी अस्पताल में नहीं है। लक्ष्मण सिंह के संबंध में पाया गया कि वह कॉसमॉस अस्पताल में असिस्टेंट स्टॉफ नर्स के पद पर था। उसके पास चिकित्सक की डिग्री नहीं है। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर राजकीय सील तोड़कर अस्पताल का संचालन किया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल की तहरीर पर अस्पताल संचालक लक्ष्मण सिंह, आकाश, रितिक, विनीता दिवाकर, बुशरा खातून और गौरव राजपूत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed