फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR lodged against operators of illegal hospital

Moradabad News: अवैध अस्पताल के संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Sat, 04 Apr 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 04 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against operators of illegal hospital
भगतपुर। क्षेत्र के एक गांव में अवैध रूप से संचालित एक अस्पताल के दो संचालकों के विरुद्ध थाना भगतपुर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया था, जिसमें गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं थीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.मोहम्मद अशरफ के अनुसार, आईजीआरएस पोर्टल पर ग्राम बिलाकुदान स्थित एक अस्पताल के अवैध संचालन की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल को पहले ही सील किया जा चुका था, लेकिन संचालक ने सील तोड़कर बिना अनुमति के दोबारा संचालन शुरू कर दिया। अधिकारियों ने इसे आदेशों का उल्लंघन बताते हुए गंभीर अपराध माना व इस मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध थाना भगतपुर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed