{"_id":"6303c7bd9742b55b943476ac","slug":"fir-lodge-against-patology-lab-oprator-city-news-mbd438593910","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालक ने लैब में काम करने वाली युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचालक ने लैब में काम करने वाली युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा। एक युवती ने पैथोलॉजी लैब के संचालक के खिलाफ पाकबड़ा थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़ित आरोपी की लैब में ही काम करती है। आरोप है कि पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोश होने पर आरोपी ने दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पुलिस के मुताबिक, नागफनी थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने बताया कि वह लैब में नौकरी करती है। लैब का संचालक संजय नारंग मानसरोवर कालोनी में रहता है। उसकी एक लैब मानसरोवर कालोनी और दूसरी लैब पाकबड़ा में है। युवती ने बताया कि तीन दिन पहले मैं मानसरोवर कालोनी स्थित लैब पर गई थी। लैब पर पहुंचते ही संजय नारंग ने कहा कि तुम मेरे साथ पाकबड़ा लैब पर चलो। वहां पर काम ज्यादा है। युवती संजय नारंग के साथ पाकबड़ा लैब पर चली गयी। यहां संजय नारंग ने पानी में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में संजय नारंग ने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए है। संजय नारंग ने युवती को धमकाया की अगर वह इस बारे में किसी से बताएगी या पुलिस से शिकायत करेगी तो ये फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। तब परिजन युवती को लेकर पाकबड़ा थाने पहुंचे और तहरीर दी। पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।