{"_id":"61e9b9ad0354c73d7052c255","slug":"fir-in-violation-of-code-of-conduct-and-covid-rules-city-news-mbd416603976","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन में एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन में एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। सपा के घोषित प्रत्याशी का विरोध करते हुए पुतला फूंककर आदर्श आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने छह नामजद सहित कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है।
मामला कांठ के कस्बा उमरी कलां का है। गुरुवार को यहां कुछ लोगों ने एकत्र होकर बिना किसी अनुमति जुलूस निकालते हुए सपा के घोषित प्रत्याशी कमाल अख्तर का विरोध किया। इस दौरान भारी संख्या में एकत्र हुए लोगों ने पुतला फूंककर सपा के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस पूरे विरोध प्रदर्शन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही गुरुवार की शाम कांठ पुलिस हरकत में आ गई। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस कार्रवाई के लिए आगे आई।
विज्ञापन
शाम को कांठ थाने की उमरी कलां डेहरा चौकी के हैड कांस्टेबिल राम कुमार सिंह की ओर से इस मामले में छह नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता, कोविड नियमों के उल्लंघन, बिना अनुमति जुलूस निकालने और भीड़ जुटाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।