फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR can be lodged online

यूपीकॉप एप डाउनलोड कर ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं एफआईआर: अमरिंदर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
FIR can be lodged online
मुरादाबाद।
विज्ञापन

थाने में आप एफआईआर दर्ज नहीं करवा पा रहे हैं तो प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाने की भी सुविधा दी है। आप अपने मोबाइल में यूपीकॉप एप डाउनलोड कर उसमें ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा आपके द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर की स्थिति भी जांच सकते हैं। ये जानकारी मुख्य अतिथि एएसपी अमरिंदर सिंह आईपीएस ने विद्यार्थियों को दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया।
अमर उजाला की ओर से राजकीय पॉलीटेक्निक में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। एएसपी अमरिंदर सिंह ने कहा कि आप किसी भी थाने में जाकर भी एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। इसे जीरो एफआईआर कहा जाता है। इसके बाद पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह उसे संबंधित थाने में स्थानांतरित करवाए। उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की भी जानकारी दी। अमरदिंर सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय पुलिस से मदद मांगे। शहर में सात से आठ मिनट और ग्रामीण क्षेत्र में 14 मिनट में पुलिस पीड़ित के पास पहुंचकर उनकी समस्या का समाधान करती है। इस दौरान प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार यादव, ज्योति, चंद्रशेखर, दीपक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सवाल. कई बार पढ़ाई करते समय ओवर थिंकिंग होती है। इससे कैसे बच सकते हैं।
जवाब. पढ़ाई के साथ-साथ हमें रचनात्मक गतिविधियों में समय बिताना चाहिए। इसके अलावा यदि आप अपने शौक के हिसाब से भी काम करते हैं तो दिमाग तरोताजा रहता है और अतिरिक्त सोच का दबाव भी नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल. यूपी की प्रशासनिक सेवा बहुत बेहतर मानी जाती है। इसके बावजूद प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक क्यों हो जाते हैं।
जवाब. इस तरह के खुरापाती लोग भी इसी समाज का हिस्सा हैं। लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि गैरकानूनी कार्य करके वे बच नहीं सकते हैं। प्रदेश सरकार और पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
सवाल. कई बार प्रमाण पत्र संशोधन के लिए भी पंचायत स्तर पर ही चक्कर लागने पड़ते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कहां शिकायत की जा सकती है।
जवाब. पुलिस अधिकारी प्रतिदिन सुबह दस से दोपहर दो बजे तक जन सुनवाई की जाती है। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को थाना दिवस होता है। अन्य शनिवार को तहसील दिवस होता है। ऐसे में आप यहां पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

सवाल. कुछ ऐसे वीडियो देखे हैं, जिसमें पुलिस पर ही उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों पर भरोसा कैसे करें।
जवाब. कभी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हर मामले की अपनी परिस्थिति होती है। यदि आपको किसी पुलिसकर्मी से शिकायत है, तब भी अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं। कानून सबके लिए बराबर है। दोष सिद्ध होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed