फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against three workers jio reliance

रामपुरः जियो रिलायंस की तीन कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
fir against three workers jio reliance
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 20 जून को जियो रिलायंस कंपनी मोबाइल कंपनी में कार्यरत इंजीनियर फंदे से लटक कर जान दे दी थी। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला था। अब इस मामले में इंजीनियर की पत्नी ने कंपनी के ही तीन कर्मचारियों पर उनके पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हाथरस के थाना चंदपा के दरकई गांव निवासी विष्णु (28) रामपुर में जियो रिलायंस मोबाइल कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य करते थे। विष्णु सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित नादर बाग की मढै़या निवासी अनिल कुमार सक्सेना के मकान में किराए पर रहते थे। विष्णु की पत्नी के मायके जाने के कारण विष्णु घर में अकेले थे। 20 जून की शाम को विष्णु से उनके भाई पंकज मिलने पहुंचे थे। पंकज ने काफी देर तक आवाज दी लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। पंकज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर विष्णु का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

उक्त मामले में विष्णु की पत्नी मोनिका ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जियो रिलायंस कंपनी के कर्मचारी उनके पति को अवकाश देने से मना करते थे और काम को लेकर प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी मेरठ के मंगल पांडे नगर निवासी सुशील सिंह, मेरठ के कारपोरेट नगर निवासी प्रभात सिंह और मुंबई के एरिया थाणे बेलापुरनवी निवासी हरीश सिंह के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed