फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against staff nurse

स्वास्थ्य कर्मी को आत्महत्या के लिए उकसाने में स्टाफ नर्स के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
fir against staff nurse
मुरादाबाद। स्वास्थ्य कर्मी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने महिला स्टाफ नर्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ये कार्रवाई स्वास्थ्य कर्मी के भाई की तहरीर पर की है। आरोप है कि नर्स उसे तरह-तरह से परेशान कर रही थी और झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थी। आरोपित ने सब के सामने उससे पैर पकड़वाए थे। जिससे स्वास्थ्य कर्मी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची थी। उधर, बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

मथुरा के कोसीकलां थानाक्षेत्र के सांचौली निवासी चंद्र प्रकाश दुबे जिला महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि एक साल पहले उनकी शादी हुई थी। पत्नी रामपुर में एएनएम के पद पर तैनात है। चंद्र प्रकाश रामपुर से रोजाना रात्रि ड्यूटी के लिए आते थे। बुधवार देर रात करीब बारह बजे जिला महिला अस्पताल के ड्यूटी रूम में बेड शीट (चादर) के सहारे पंखे से चंद्र प्रकाश का शव लटका हुआ पाया गया था। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि चंद्र प्रकाश के भाई ने महिला जिला अस्पताल में तैनात नर्स स्टाफ इंचार्ज सरिता पीटर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें आरोप है कि सरिता पीटर चंद्र प्रकाश को तरह तरह से परेशान कर रही थी। आरोप है कि वह पैसों की डिमांड करती थी। जिसकी वजह से चंद्र प्रकाश परेशान था। भाई धर्मेंद्र का आरोप है कि सरिता पीटर ने सबके सामने चंद्र प्रकाश से पैर पकड़वाए थे। जिससे चंद्र प्रकाश के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची थी। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed