फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against six persons

25 लाख के लिए शादी के दूसरे ही दिन घर से निकाल दी दुल्हन, छह के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
fir against six persons
मुरादाबाद। खुशहालपुर बसंत विहार निवासी प्रियंका कौर ने मझोला थाने में अपने पति समेत ससुराल के छह सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रियंका ने दर्ज कराए केस में बताया कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जनपद के मानपुर वद्दी में एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। इसी कंपनी में हिमाचल के नालागढ़ जनपद के कश्मीरपुरा ब्रहम्मा निवासी गुरचन सिंह भी नौकरी करता है। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हो गई थी। गुरचन सिंह ने प्रियंका से शादी करने की इच्छा जाहिर की। दोनों परिवारों की सहमति पर सात जुलाई 2022 को मंदिर में दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद प्रियंका गुरचन सिंह पैतृक घर गई थी। आरोप है कि उसके मां बाप ने 25 लाख रुपये दहेज में मांग शुरू कर दी। आरोप है कि दो दिन बाद नौ जुलाई को ही उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दी। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि युवती की तहरीर पर गुरचन सिंह, ससुर सच्चा सिंह, सांस निर्मला देवी, देवर प्रदीप सिंह, चचेरा देवर जयविंदर सिंह और चचेरी सास मनदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed