फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR against six for demanding ten lakhs in dowry from a married woman

Moradabad News: विवाहिता से दहेज में दस लाख मांगने में छह पर एफआईआर

Fri, 22 Aug 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 22 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
FIR against six for demanding ten lakhs in dowry from a married woman
कांठ। विवाहिता से दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने के आरोप में पुलिस ने पति सहित छह लोगों केक खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही इस मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कांठ थाने में हुई एफआईआर के अनुसार नगर के फकीरगंज निवासी भगवंत सिंह ने अपनी बेटी निशी की शादी वर्ष 2017 में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर अंतर्गत आने वाले काशीपुर के गौतम नगर निवासी संजीव कुमार संजू से की थी। आरोप है कि शादी में दिए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे, वह विवाहिता से दस लाख रुपये की लगातार मांग करते हुए उसे प्रताड़ित और मारपीट कर रहे थे। निशी एक मार्च को अपनी छोटी बहन की शादी में दोनों बच्चों के साथ कांठ आई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद संजीव दोनों बच्चों को यहां से लग गया और अब दस लाख की मांग पूरी नहीं होने पर निशी को नहीं ले जा रहा है। जब मायके वाले उसे लेकर ससुराल गए तो मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ भी अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और वहां से भगा दिया। कांठ पुलिस ने इस मामले में भगवंत सिंह तहरीर पर पति संजीव, सास सुमित्रा, ननद शीतल, हेमा, जेठ राजीव कुमार और मौसेरे जेठ कृष्णा कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed