फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against four persons

विकलांग के दस्तावेजों से निकाल लिया लोन, सेल्स मैनेजर समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
fir against four persons
मुरादाबाद। बाइक फाइनेंस करने वालों ने एक दिव्यांग के दस्तावेज और बैंक चेक की कैंसिल कॉपी लगाकर किसी दूसरे व्यक्ति की बाइक भी फाइनेंस कर दी। दिव्यांग के खाते से रुपये कटने लगते तो उसने बैंक से जानकारी ली। तब उसे पता चला कि उसके नाम पर 87 हजार रुपये की बाइक फाइनेंस कराई गई है। पीड़ित ने सेल्स मैनेजर सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे थानाक्षेत्र के रौंडा गांव निवासी शकील अहमद दिव्यांग हैं। शकील की गांव में मोबाइल की दुकान है। उन्होंने 2019 में हनुमान मूर्ति तिराहा स्थित जवाहर मोटर्स में बैठने वाले संदीप कुमार से बाइक फाइनेंस कराई थी। शकील का कहना है कि संदीप कुमार अब एचडीएफसी फाइनेंस में है। आरोप है उस वक्त बाइक फाइनेंस कराते समय संदीप कुमार ने शकील से उसका आधार कार्ड, पैनकार्ड, फोटो और प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की लालाटीकर शाखा के दो चेक लिए थे। वह बाइक की किस्तें जमा करता रहा। कुछ दिन पहले उसके एचडीएफसी बिलारी शाखा के खाते की धनराशि माइनस में हो गई। शकील ने जानकारी की तो पता चला सिविल लाइंस की एचडीएफसी शाखा से 87 हजार का लोन लिया गया है। शकील का आरोप है कि संदीप कुमार, राहुल कुमार व लोकेश कुमार ने बैंक के सेल्स मैनेजर आशीष अग्निहोत्री के साथ मिलकर उसके दस्तावेजों के जरिये लोन पास कराया है। इस लोन से बाइक फाइनेंस कराई गई। बाइक किसी रजनीश कुमार के नाम है। वह शिकायत लेकर आरोपियों के दफ्तर पहुंचा और उसने सेल्स मैनेजर आशीष शिकायत की। तब चारों ने उसे पुलिस से शिकायत करने पर धमकी दी। सहायक पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed