फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR against four on suspicion of misuse of Aadhaar card

Moradabad News: आधार कार्ड के दुरुपयोग के संदेह में चार पर एफआईआर

Mon, 16 Mar 2026 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 16 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
FIR against four on suspicion of misuse of Aadhaar card
कांठ। नाम संशोधन व अपडेट करने को दिए गए आधार कार्ड में पता बदलकर दुरुपयोग किए जाने का संदेह जताते हुए युवक ने चार लोगों के खिलाफ कांठ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की गहनता से विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कांठ थाने में रविवार को दर्ज कराई एफआईआर में क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर के मोहम्मद साजिद ने कहा कि उसने कुछ महीने पहले पिता का नाम संशोधित और अपडेट करने के लिए अपना आधार कार्ड गांव के ही अनस को दिया था। वहां पर मुजफ्फरपुर टांडा का शाने आलम भी था। इन्होंने अपडेट आधार कार्ड उसे बाद में देने को कहा था। कुछ दिन बाद जब वह आधार कार्ड लेने दोबारा गया तो इन्होंने बताया कि सर्वर न चलने से अभी कार्ड अपडेट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मोहम्मद साजिद का आरोप है कि जब उसने 12 मार्च को नगर के एक जनसेवा केंद्र पर अपना आधार कार्ड चेक कराया तो उसमें उसका पता ही बदला हुआ था। जब वह इसकी जानकारी को अनस और शाने आलम के पास गया तो उन्होंने स्कीम बताई कि वह और उनके साथी वरदान खां निवासी चेतरामपुर, आदित्य आधार कार्ड से सिम खरीद कर उसका नंबर डालकर बदले पते के आधार कार्ड से बैंकों में खाता खुलवाते हैं। इन्होंने उसे भी लालच दिया कि वह आधार कार्ड वाले को प्रति खाता 2000 रुपये देते हैं। आरोप है जब उसने पुलिस से इसकी शिकायत करने को कहा तो अनस और शाने आलम ने उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने अपने आधार कार्ड के दुरुपयोग का भी संदेह जताया है। एसएचओ सुदेशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है, साक्ष्य के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed