{"_id":"62e58a3fc555ff7f6e5fc5d6","slug":"fir-against-five-secretry-and-ado-moradabad-news-mbd436323145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ग्राम पंचायतों के सचिवों, एडीओ के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ग्राम पंचायतों के सचिवों, एडीओ के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रशासकों के कार्यकाल में विकास कार्यों के नाम पर की गई गड़बड़ी के मामले में डीपीआरओ के निर्देश पर भोजपुर थाने में पांच ग्राम पंचायतों के सचिवों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
जिले में 26 दिसंबर 2020 से 25 मई 2021 के बीच ग्राम पंचायतों की बागडोर प्रशासकों (पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत) के हाथ रही। इस दौरान जिले की अधिकांश ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत ने विकास कार्य के नाम पर नियम कायदे ताक पर रखकर धनराशि खर्च की। अमर उजाला की पड़ताल में यह मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने अपने स्तर से विभिन्न अधिकारियों के माध्यम से कुछ ग्राम पंचायतों की जांच कराई थी। इसी कड़ी में डीएम के निर्देश पर डीडीओ जीबी पाठक ने भगतपुर टांडा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुढ़ानपुर, बहेड़ी समेत पांच ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की जांच की थी। जिसमें टेंडर प्रक्त्रिस्या का पालन नहीं किया मिला था, मजदूरी एक ही व्यक्ति के व्यक्तिगत खाते में डाली गई थी, वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति सक्षम स्तर से प्राप्त नहीं की गई मिली थी। इसके अलावा अन्य कई कमियां, अनियमितताएं मिलीं थीं। डीडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंप दी थी। जिसके आधार पर डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने एडीओ पंचायत नरेश को संबंधित ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सचिवों व एडीओ पंचायत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। एडीओ पंचायत नरेश ने शनिवार देर सायं थाना भोजपुर पहुंच कर पांचों ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सचिवों और एडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। भोजपुर के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।