फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against 10 persons

दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म के आरोप में पति समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
fir against 10 persons
टांडा। नगर निवासी महिला ने एसपी से गुहार लगाते हुए आरोप लगाया की दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसकी पुत्री के सुसराली उसके साथ मारपीट करते हैं और देवर, नन्दोई, चचेरे देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आठ नामजद सहित दस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर निवासी एक महिला ने एसपी को तहरीर देते हुए कहा की उसने अपनी पुत्री की शादी साढ़े चार वर्ष पूर्व नगर के एक मोहल्ले निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि उसकी पुत्री के सुसराली दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और उसके साथ मारपीट करते थे। साथ ही उसकी पुत्री को मांग पूरी ना होने पर भूखा प्यासा रखते थे। विवाहिता का आरोप है उसकी बेटी के साथ देवर, नन्दोई तथा चचेरे देवर ने दुष्कर्म किया। जिसके बाद विवाहिता ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया और पडोसी के घर पर रहने की बात करने लगी। महिला ने बताया की परिवार के कहने पर जब वो दहेज लेने पति के घर गयी तो उसका पति भड़क गया। 29 मई को उसका पति उसके घर में आये और उसके तथा दिव्यांग जेठ के साथ मारपीट की तथा तमंचा दिखा कर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लीहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed