फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fine of Rs 17 lakh for delay in work of Smart City

Moradabad News: स्मार्ट सिटी के काम में देरी पर 17 लाख रुपये का जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 17 lakh for delay in work of Smart City
मुरादाबाद।
विज्ञापन

स्मार्ट रोड नेटवर्क के तहत किए जा रहे कार्य में देरी के कारण शहर के लोगों व बुध बाजार के व्यापारियों को हो रही दिक्कत के मद्देनजर नगर आयुक्त संजय चौहान ने बृहस्पतिवार रात शहर के कई स्थानों पर भ्रमण कर कार्य की स्थिति देखी। जहां काम में देरी के कारण व्यापारियों व नागरिकों को असुविधा होना पाया गया। इस पर उन्होंने राज्य निर्माण निगम व रिलायंस इलेक्टि्रकल कंपनी पर करीब 17 लाख रुपये जुर्माना डाला है।
नगर आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर कार्यदायी संस्था के नाम का बोर्ड नहीं लगा था। जगह-जगह केबल फैली हुई थी। बुध बाजार, रामगंगा विहार रोड पर कई स्थानों पर गड्ढे भी खुले पाए गए। रेस्टोरेशन का काम भी सही ढंग से नहीं किया गया गया था। यही नहीं निरीक्षण में नगर आयुक्त को सड़क पर कई जगह निर्माण सामग्री सड़कों के किनारे फैली मिली। कई स्थानों पर अनावश्यक खोदाई भी की गई पाई गई। जिसे देख नगर आयुक्त कार्यदायी एजेंसियों के लोगों की फटकार भी लगाई। साथ ही बुध बाजार में धीमी गति और बेतरतीब ढंग से चल रहे काम के कारण कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएनएल पर 15.47 लाख और रिलायंस इलेक्टि्रकल पर 1.53 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर आयुक्त ने तत्काल कमियों को दूर करने और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के भी चेतावनी दी है। ऐसा न होने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ इससे भी कड़ी कार्रवाई करने के की चेतावनी दी है। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता अनिल कुमार मित्तल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनता की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करें
नगर आयुक्त संजय चौहान ने निरीक्षण के बाद कार्यदायी एजेंसियों को सभी कार्यस्थलों पर सुरक्षा उपकरणों के साथ श्रमिकों से काम कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर बैरिकेडिंग की जाए। जनता की सुविधा के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार तक बंद रहेगी बाजार में खोदाई
नगर आयुक्त ने निरीक्षण के बाद कहा कि त्योहार के दौरान मार्केट एरिया में नई खोदाई नहीं की जाएगी। बुध बाजार समेत कई स्थानों पर बेतरतीब ढंग से पड़़ी निर्माण सामग्री को निर्माण एजेंसियों से तत्काल हटाने, बिजली केबल को एकत्र कर व्यवस्थित करने तथा गड्ढों एवं ट्रेंच की बैरिकेडिंग करने के भी निर्देश दिए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed