फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: People were traveling seats booked name of BJP MP, Railways imposed fine ten thousand

Moradabad: भाजपा सांसदों के नाम से बुक सीटों पर कर रहे थे सफर, रेलवे ने छह युवकों पर लगाया दस हजार का जुर्माना

Sun, 05 Nov 2023 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 05 Nov 2023 02:03 AM IST
सार

मुरादाबाद में रेलवे बोर्ड की एंटी फ्राड स्क्वाॅड ने छह युवकों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ लिया। सभी भाजपा सांसदों के नाम से बुक सीटों पर सफर कर रहे हैं। इसकी शिकायत रेलवे बोर्ड के पास पहुंची थी।

विज्ञापन
Moradabad: People were traveling seats booked name of BJP MP, Railways imposed fine ten thousand
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media

विस्तार

राप्तीगंगा एक्सप्रेस ट्रेन में गोरखपुर से हरिद्वार बिना टिकट सफर कर रहे छह लोगों को रेलवे बोर्ड की एंंटी फ्राड स्क्वाॅड ने पकड़ा लिया। यात्री भाजपा सांसदों के नाम से बुक सीटों पर सफर कर रहे थे। टीम ने इन पर 10 हजार 300 रुपये का जुर्माना लगाया है। गोरखपुर से देहरादून के बीच चलने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में सांसद कमलेश पासवान, रविंद्र कुशवाहा, विजय दुबे, प्रवीण निषाद के नाम सीट बुक थीं।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड शिकायत पहुंची कि सांसदों के नाम से बुक सीटों पर अन्य लोग सफर कर रहे हैं। रेलवे बोर्ड की एंटी फ्राड स्क्वाॅड ने मुरादाबाद में ट्रेन की चेकिंग की। इस दौरान कमलेश पासवान अपनी सीट पर मौजूद थे, लेकिन अन्य सांसदों के नाम से आरक्षित सीटों पर अन्य यात्री सफर कर रहे थे।
विज्ञापन


इन सीटों पर दूसरे लोग सफर कर रहे हैं। टीम ने आरपीएफ की मदद से सभी को पकड़ लिया। इन पर 10 हजार 300 रुपये का जुर्माना लगाया है। इस दौरान डीसीआईटी जोगेंद्र पाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed