फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   financial aid demand for teachers

वित्तविहिन विद्यालयों के शिक्षकों को आर्थिक सहायता की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
financial aid demand for teachers
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। संगठन का कहना है कि कोरोना काल में इन शिक्षकों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। चूंकि प्रदेश सरकार लगातार आदेश तो कर रही है कि विद्यालय प्रबंधन शिक्षकों को वेतन दे। लेकिन शुल्क न जमा होने के कारण प्रबंधन के पास धन नहीं है।
विज्ञापन

जिसके चलते शिक्षकों को अप्रैल माह से वेतन नहीं मिला है। संगठन के सदस्यों ने बताया कि इस समस्या के निस्तारण के लिए उपमुख्यमंत्री से चर्चा भी की जा चुकी है। लेकिन सरकार शिक्षकों के लिए कोई राहत उपलब्ध नहीं करा रही। शिक्षक संघ ने मांग की है कि वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को सरकार की ओर से 15 हजार रुपये की मासिक सहायता दी जाए। सीटी एलटी विसंगति को समाप्त किया जाए। व्यवसायिक एवं कंप्यूटर अनुदेशकों को शिक्षक पद पर समायोजित किया जाए। अप्रैल 2005 के बाद चयनित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। मांग करने वालों में जिलामंत्री राजपाल सिंह, मेजर डॉ. देवेंद्र सिंह, वीर सिंह, विमलेंद्र कुमार शर्मा, सुधीर अग्रवाल, जेपी सिंह, तुंगीश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed