फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Finance committee approves construction of Gagan bridge

Moradabad News: गागन पुल के निर्माण के लिए वित्त समिति की मिली मंजूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Finance committee approves construction of Gagan bridge
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर गागन नदी पर बने पुराने पुल के पुनर्निमाण के लिए शासन की व्यय वित्त समिति ने मंजूरी दे दी है। सेतु निगम ने पुल के निर्माण के लिए 18.71 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। वित्त समिति की मंजूरी के बाद शासन से शीघ्र धन आवंटित होने की संभावना है।
दिल्ली रोड पर गागन तिराहे के पास एक नया और दूसरा पुराना पुल है। सात माह पहले अधीक्षण अभियंता ने जांच के बाद गागन नदी के पुराने पुल को भारी वाहनों के संचालन के लिए खतरनाक बताया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने पुल की मरम्मत करने के लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा था लेकिन उच्चाधिकारियों ने सेतु निगम से पुल का निर्माण कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इसके बाद सेतु निगम के परियोजना निदेशक ने 18.71 करोड़ का प्रस्ताव शासन भेजा था। इस बीच पुल की रेलिंग का एक और हिस्सा टूटकर गिर गया। इस दौरान एक टेंपो गिरते-गिरते बचा था। लोगों की नाराजगी के बाद पीडब्ल्यूडी ने रेलिंग की मरम्मत करा दी थी। पुलिस ने पुराने जर्जर पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के लिए बैरिकेडिंग कर दी थी। अब नए पुल से भारी वाहन संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने पुल से दोपहिया वाहन और कार चालक दिल्ली की ओर जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह ने कहा कि शासन की व्यय वित्त समिति ने पुल के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। शासन से धन मिलते ही सेतु निगम के अधिकारी टेंडर जारी करेंगे।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed