फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fighting between students in Kendriya Vidyalaya

Moradabad News: केंद्रीय विद्यालय में छात्रों में मारपीट, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fighting between students in Kendriya Vidyalaya
मुरादाबाद।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालयों में छात्रों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। प्रधानाचार्य ने मामले की शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी से की है।
बुधवार को कक्षा 11 के छात्र योगेंद्र, यथार्थ गौतम और शौर्य व अंकुश के बीच मारपीट की घटना हुई थी। बताया जाता है कि योगेंद्र का भाई गौरव क्षत्रिय मामले की जानकारी के लिए बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे स्कूल पहुंचा था। गौरव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में महानगर सहमंत्री है। पदाधिकारियों का कहना है कि गौरव ने प्रधानाचार्य से घटना की जानकारी लेनी चाही और आरोपी पक्ष को बुलाने का आग्रह किया ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो, इसके लिए विद्यार्थियों को समझाया जा सके। पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने न सिर्फ गौरव के साथ अभद्रता की, बल्कि संगठन के लिए भी अपशब्द कहे और गौरव को स्कूल से बाहर निकाल दिया। इस पर गौरव ने संगठन के पदाधिकारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी। दोपहर तीन बजे पदाधिकारी स्कूल पहुंच गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य से संगठन के लिए कहे गए शब्दों के लिए माफी मांगने की मांग की। विभाग संयोजक अमन शर्मा का कहना है कि प्रधानाचार्य किसी के लिए व्यक्तिगत कह देतीं तो कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन संगठन के लिए उनका व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल, सरल शर्मा, अस्मित चौधरी, शोभित, अक्षित शर्मा, सोहित राघव, सचिन राजपूत, आकाश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


- गौरव ने बिना पूछे कार्यालय में प्रवेश किया था और छात्र के बारे में पूछ रहा था। जब मैंने कुछ जानने की कोशिश की तो उसने खुद को एबीवीपी का पदाधिकारी बताते हुए अभद्र व्यवहार किया। उसके साथ दस 12 कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर खड़े थे। उनसे बाहर जाने के लिए कहा तो वो भड़क गए और अन्य लोगों को विद्यालय बुला लिया। इसकी शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी से की है। - संगीता जैदी, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed