फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fighting between constables in police line, one injured

Moradabad News: पुलिस लाइन में सिपाहियों के बीच मारपीट, एक घायल, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Fighting between constables in police line, one injured
मुरादाबाद। पुलिस लाइन की बैरक में रविवार की रात नशे में धुत सिपाहियों ने मारपीट कर एक सिपाही को घायल कर दिया। घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सीओ की जांच के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपी सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सिपाही जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन की बैरक नंबर तीन में सिपाही योगेश कुमार रहता है। वह न्यायालय सुरक्षा में तैनात है। घायल योगेश ने बताया कि उसकी बैरक में सिपाही मोनू वालियान और प्रशांत सिरोही रात में आए थे। तीनों ने पहले शराब पी। इसके बाद योगेश को और शराब पिलाने के लिए दोनों सिपाही अपने साथ लेकर जाने लगे, लेकिन योगेश ने जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि प्रशांत और मोनू ने मिलकर योगेश की लात-घूंसों से पिटाई की। इसके बाद डंडे से सिर पर हमला कर दिया। शोर गुल सुनकर अन्य सिपाही मौके पर पहुंच गए। सिपाहियों ने दोनों पक्षों को हटाया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसका इलाज अभी चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर को जांच करने के निर्देश दिए। सीओ ने अस्पताल और पुलिस लाइन में जाकर कई पुलिसकर्मियों के बयान लिया। अन्य सिपाहियों ने बताया कि तीनों की शोहरत काफी खराब है। इस मामले में पुलिस लाइन के आरआई रकम सिंह ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। इसी आधार पर पुलिस ने मोनू वालियान और प्रशांत सिरोही के खिलाफ मारपीट और हमला का केस दर्ज किया है। इस मामले में थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद आरोपी दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

तीनों के रिकार्ड खराब
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार प्रशांत सिरोही को 2021 में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसी प्रकार घायल सिपाही हरियाणा स्थित अपने गृह जनपद में तमंचे के साथ पकड़ा गया था। तीनों सिपाहियों का आचरण जांच में सही नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाहियों पर होगी विभागीय कार्रवाई
घायल सिपाही योगेश के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उसे जिला अस्पताल के लिए मेरठ स्थित हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है। इस बारे में आरआई रकम सिंह ने बताया कि तीनों सिपाहियों ने पुलिस लाइन के अंदर शराब पीकर मारपीट करके पुलिस की छवि को धूमिल की है। तीनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article