फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fighting and firing between two parties over cutting of trees on the embankment, five people injured

Moradabad News: मेड़ पर खड़े पेड़ काटने पर दो पक्षों में मारपीट-फायरिंग, पांच लोग घायल

Sun, 26 Oct 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 26 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Fighting and firing between two parties over cutting of trees on the embankment, five people injured
कुंदरकी के ग्राम सीलपुर के रकबे हुए विवाद में दौड़ते ग्रामीण फोटो विडियोग्रेव
कुंदरकी (मुरादाबाद)। खेत की मेड़ पर खड़े यूकेलिप्ट्स के पेड़ काटने के विवाद में पड़ोसी किसानों में जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। घटना में पिता-पुत्रों समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव ढकिया जुम्मा निवासी नफीस ने तहरीर देकर बताया कि उनकी खेती की जमीन सीलपुर गांव के रकबे में है। उसने खेत की मेड़ पर खड़े यूकेलिप्ट्स के पेड़ों को बेच दिया था। शनिवार को खरीदार पेड़ काट रहे थे, इसी दौरान पड़ोसी किसान कादिर, जफरुद्दीन, ताजउद्दीन, जुनैद और फारूक ने पेड़ काटने का विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जानकारी होने पर उसके पिता मुन्ने और भाई अनीस पहुंचे तो उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की नीयत से बंदूक से फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बचा।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के सीलपुर निवासी शमीउद्दीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई कादिर के खेत के मेड़ पर लगे पेड़ ढकिया जुम्मा निवासी मुन्ने और उनके बेटे अनीस, नफीस, सद्दाम और भूरा काट रहे थे। भाई कादिर व ताजुद्दीन ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों भाइयों को कुल्हाड़ी व डंडों से पीटने लगे। भाई कादिर के सिर में गंभीर चोट व हाथ की अंगुली में फ्रेक्चर हो गया है। नफीस ने तमंचे से बड़े भाई ताजुद्दीन पर फायर किया, लेकिन वह बच गए। थाना प्रभारी जसपाल सिंह का कहना है कि जांच कर साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed