{"_id":"61eda7e26850b104e92302ad","slug":"fight-in-the-bride-and-groom-side-in-the-marriage-ceremony-the-chairman-s-representative-tied-the-rakhi-and-promised-security-then-the-bride-s-farewell-city-news-mbd4168787119","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह समारोह में वर-वधू पक्ष में लड़ाई, चेयरमैन प्रतिनिधि ने राखी बंधवाकर दिया सुरक्षा का वादा, तब हुई दुल्हन की विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह समारोह में वर-वधू पक्ष में लड़ाई, चेयरमैन प्रतिनिधि ने राखी बंधवाकर दिया सुरक्षा का वादा, तब हुई दुल्हन की विदाई
विज्ञापन
पाकबड़ा(मुरादाबाद)। बरात चढ़त के दौरान बरातियों का दुल्हन पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दुल्हन व उसके परिवार वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। उन्हें आशंका थी कि शादी के बाद वर पक्ष के लोग लड़की को परेशान करेंगे। मामले की नजाकत को भांपते हुए लड़के पक्ष की ओर से समझौता कराने पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि ने दुल्हन से राखी बंधवाकर उसे बहन बनाकर उसकी सुरक्षा का वचन दिया। तब जाकर कहीं शादी की रस्म अदा की गई और दुल्हन की विदाई हुई।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक का विवाह असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री के साथ तय हुई थी। शनिवार रात को युवक बरात लेकर असमोली गया था। बताया जाता है कि जयमाला के दौरान डीजे पर डांस को लेकर वर पक्ष का वधू पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। गाली गलौज से लेकर नौबत मारपीट और पथराव तक पहुंच गई। बरातियों ने वहां जमकर हंगामा भी किया। रातभर हुए हंगामे के बाद लड़की व उसके पक्ष के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद वर पक्ष के लोग सकते में आ गए। पाकबड़ा से कई सम्मानित लोग गुमसानी गांव पहुँचे और पंचायत के जरिये लड़की पक्ष को शादी के लिए राजी करते रहे। लड़की व उसके परिवार वालों को भय था कि घटना के बाद से ससुराल में लड़की परेशान की जाएगी। इसलिए वह शादी करने को तैयार नहीं हो रहे थे।
इसके चलते रविवार दोपहर तक मामला हल नहीं हुआ। इसके बाद वर पक्ष की ओर से समझौते के लिए असमोली पहुंचे पाकबड़ा चेयरमैन प्रतिनिधि रिंकू गोस्वामी ने मौके की नजाकत को देखते हुए शाम पांच बजे दुल्हन से कहा कि मैं तेरा भाई हूं। ससुराल में कोई परेशान नहीं करेगा। इसकी मैं जिम्मेदारी लेता हूं। पूरा ख्याल भी रखूंगा। उसके बाद दुल्हन ने चेयरमैन प्रतिनिधि रिंकू गोस्वामी को भाई मानकर हाथ पर राखी बांधी। उसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ सारी रस्में पूरी की। शादी के बाद दोनों पक्ष में खुशी का माहौल था।