{"_id":"5fa1c1448ebc3e9b7f070445","slug":"fight-in-love-marriage-matter-city-news-mbd3683453120","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में मारपीट पथराव, चौदह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में मारपीट पथराव, चौदह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के पैपटपुरा गांव में मंगलवार रात प्रेम विवाह को लेकर पक्षों में मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इस मामले में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने एक पक्ष से छह और दूसरे पक्ष से आठ लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस की ओर से भी एक केस दर्ज किया गया है। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया।
थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि पैपटपुरा गांव एक युवक ने गांव की एक युवती से कोर्ट मैरिज की है। इसी बात लेकर सोमवार रात दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया था। इस मामले में बबलू और रतन लाल घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से सोमपाल घायल हुआ है। ग्रामीणों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। यूपी 112 की पीआरवी मौके पर पहुंच गई थी। मामला बढ़ता देख पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने मूंढापांडे थाने में इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में थाने से फोर्स पहुंच गई और दोनों पक्षों को अलग कर घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराने को तहरीर दी है। उप निरीक्षक कृपाल देव की ओर से केस दर्ज कर आरोपी महावीर, राज कुमार, मुनेश, राधेश्याम, कृष्ण पाल, सोमपाल और दूसरे पक्ष से बबलू, रतन लाल, अरुण, रामेश्वर, सुनील, सत्यपाल, राम अवतार निवासी पैपटपुरा थाना मूंढापांडे और गुड्डू निवासी नौगामा थाना शहजाद नगर जनपद रामपुर को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया है।