{"_id":"5aa97a324f1c1bab758b5668","slug":"fight-between-sp-and-bjp-supporters-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकबड़ा में बसपा और बीजेपी समर्थक भिड़े, पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकबड़ा में बसपा और बीजेपी समर्थक भिड़े, पथराव
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा कार्यकर्ताओं में झगड़ा
- फोटो : demo pic
यूपी के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उप चुनाव के नतीजे आने के बाद देर रात पाकबड़ा में बसपा व भाजपा समर्थक भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया है।
बुधवार को पाकबड़ा में बड़ा मंदिर के पास बैठे कुछ लोग चुनावी नतीजों को लेकर जद्दोजहद कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बसपा समर्थक ब्रजमोहन, शेर सिंह ओर रामलाल के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे। इसी बीच वहां भाजपा समर्थक मोहित, रनजीत पहुंच गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक दूसरे पर पथराव कर दिया। जिसमें शेर सिंह, राम लाल, सोमवीर, बृज मोहन समेत अन्य लोग घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के मोहित रंजीत भी घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पाकबड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घायलों का मेडिकल कराया गया है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।