फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fight between former BJP MLA and Block Pramukh

Moradabad News: भाजपा के पूर्व विधायक और ब्लाॅक प्रमुख में मारपीट

Fri, 28 Mar 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 28 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Fight between former BJP MLA and Block Pramukh
कांठ (मुरादाबाद)। प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को छजलैट ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू और ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह के बीच मुख्य अतिथि के मुद्दे पर विवाद हो गया। मंच पर ही दोनों नेताओं के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान दोनों के समर्थक भी भिड़ गए और उनके बीच पानी की बोतलें और कुर्सियां चलीं। घटना में राजपाल सिंह घायल हो गए। हंगामे की सूचना पर सीओ के साथ पहुंचे एसडीएम ने दोनों पक्षों को शांत कराया। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाने के लिए बृहस्पतिवार को छजलैट ब्लॉक सभागार में सेवा, सुरक्षा और सुशासन कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच कांठ से भाजपा के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह भी पहुंच गए। उस समय सभागार में खंड विकास अधिकारी नहीं थे। पूर्व विधायक ने कार्यक्रम में बैठने की उचित व्यवस्था न होने और बीडीओ के गायब होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

साथ ही मुख्य अतिथि के बैनर पर नाम न होने पर पूर्व विधायक और ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह के बीच मंच पर ही कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों में धक्कामुक्की और मारपीट शुरू हो गई। बात बढ़ी तो दोनों नेताओं के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। हंगामे और मारपीट के दौरान पानी की बोतलें और कुर्सियां भी फेंकी गईं, जिसमें ब्लॉक प्रमुख घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष छजलैट विजेंद्र सिंह राठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए अलग-अलग किया। साथ ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर एसडीएम संत दास पंवार, सीओ अपेक्षा निम्बाडिया, थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ विजेंद्र सिंह भी ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर शांति बनाए रखने की अपील की। इस मामले दोनों पक्षों में से किसी ने भी रात तक कार्रवाई के लिए पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed