फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fiance broke relationship by saying that girl is dark in complexion girl family lodged complaint police amroha

UP: 'लड़की काली है...शादी नहीं करूंगा', युवती का रंग काला बताकर मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता; लड़का खुद भी गोरा नहीं

Tue, 02 Sep 2025 06:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Sep 2025 06:55 PM IST
सार

अमरोहा में एक युवक ने युवती का रंग काला बताकर रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि रिश्ते से पहले परिवार ने लड़के को लड़की दिखाई थी। उस समय उसने कुछ नहीं कहा था।

विज्ञापन
fiance broke relationship by saying that girl is dark in complexion girl family lodged complaint police amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर में रिश्ता तय होने के बाद मंगेतर ने युवती का रंग काला बता दिया और शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष ने युवक को काफी समझाया, लेकिन वह शादी करने के लिए तैयार नहीं है। लड़की पक्ष ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


यह मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव से जुड़ा है। गांव निवासी एक किसान ने अपनी बेटी का रिश्ता करीब दो माह पहले सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से तय किया था, रिश्ता तय होने से पहले लड़का और लड़की दोनों ने एक दूसरे को सामने से दिखाया गया था और बातचीत भी कराई थी। 
विज्ञापन


रिश्ता तय होने के बाद दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। शादी की तिथि निर्धारित की जानी बाकी थी, इसी बीच युवक ने शादी से इंकार कर दिया। जब घर वालों ने उससे वजह पूछी तो कहा कि लड़की का रंग काला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़के के घरवालों ने फोन करके यह जानकारी लड़की के पिता को दी। लड़की के पिता ने हवाला दिया कि रिश्ता तय होने से पूर्व यह बात लड़के ने क्यों ने देखी, जबकि लड़के का रंग भी गोरा नहीं है। 

इस बात से खफा होकर लड़की पक्ष के लोगों ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने फोन पर ही लड़के पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि इस मामले में अभी कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed