फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Festival: Railways announced two pairs of festival special trains

त्योहार : रेलवे ने की और दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Festival: Railways announced two pairs of festival special trains
मुरादाबाद। त्योहारों के माहौल में बढ़ती भीड़ के दृष्टिगत रेलवे ने और दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। दीवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखकर रेलवे ने ये ट्रेनें प्लान की थीं। बुधवार को इनके लिए जोनल मुख्यालय ने सहमति दे दी है। छपरा से दिल्ली के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन 26 अक्तूबर से तो दिल्ली-गोरखपुर के बीच 31 अक्तूबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि गाड़ी संख्या 05315 छपरा-दिल्ली साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक और गाड़ी संख्या 05316 दिल्ली-छपरा साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 27 अक्तूबर से एक नवंबर तक चलेगी। मार्ग में यह दिल्ली शाहदरा, ग़ाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, चंदौसी, आंवला, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, फैजाबाद, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, केराकत, दोभी, औंरीहार, गाजीपुर सिटी, युसुफपुर और बलिया स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। वहीं गाड़ी संख्या 05195/96 गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 31 अक्तूबर से पांच नवंबर तक चलेगी। मार्ग में यह बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed