फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fertilizer license scam investigation start

डीएओ, डीएचओ से विवेचक ने ली उर्वरक लाइसेंस घोटाले की जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
fertilizer license scam investigation start
मुरादाबाद। उद्यान विभाग की निष्क्रिय समिति के नाम से फर्जी पदाधिकारी बन कर कृषि विभाग की साठगांठ से उर्वरक लाइसेंस प्राप्त करने के मामले में डीएम के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट की जांच शुरू कर दी गई है। कुंदरकी थाने में इस मामले की दर्ज रिपोर्ट की तफ्तीश को लेकर उपनिरीक्षक प्रशांत शर्मा ने शुक्रवार विकास भवन पहुंच कर जिला कृषि अधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी से प्रकरण से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

जिले में उद्यान विभाग की निष्क्रिय समितियों व चार समितियों के फर्जी पदाधिकारी बन कर तीन लोगों ने कूटरचित तरीके से कृषि महकमे के अधिकारियों व कर्मचारियों से साठगांठ कर 18 उर्वरक लाइसेंस प्राप्त कर लिए थे। मामले के उजागर होने के बाद डीएम ने डीएचओ से समितियों की रिपोर्ट तलब की और इसके बाद डीएओ को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और उन्हें जारी उर्वरक लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद डीएओ ने गलत ढंग से जारी सभी 18 लाइसेंस निरस्त किए जाने का दावा करते हुए तीन आरोपियों शादाब, इंतखाब और शमशाद के खिलाफ जिले के अलग-अलग पांच थानों में संबंधित एडीओ (कृषि) के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जिसमें कुंदरकी थाना क्षेत्र के मोहनपुर समिति मामले में भी आरोपी शादाब के खिलाफ धोखाधड़ी कर कृषि विभाग के अधिकारियों को गुमराह कर उर्वरक लाइसें प्राप्त करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रशांत शर्मा को सौंपी गई है। जिसकी जांच को उपनिरीक्षक शुक्रवार विकास भवन पहुंचे। वहां उन्होंने जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी व जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार से मुलाकात कर दोनों अधिकारियों से मुकदमे से जुड़े मामले की जानकारी ली। उपनिरीक्षक ने बताया कि उन्होंने मुकदमे से जुड़े अभिलेख जिला कृषि अधिकारी से मांगे, जिस पर उन्होंने एडीओ (कृषि) को संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed