{"_id":"67db28c276baf4b5f70b9c0c","slug":"ferocious-dogs-mauled-an-innocent-child-to-death-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-605275-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खूंखार कुत्तों ने मासूम बच्चे को नोचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खूंखार कुत्तों ने मासूम बच्चे को नोचकर मार डाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। थाना क्षेत्र के मिलक मोहम्मद जमापुर गांव में बुधवार की शाम कक्षा दो के छात्र अब्दुल रहमान (6) को खूंखार कुत्तों ने नोचकर मार डाला। तीन घंटे की तलाश के बाद घर से दो सौ मीटर की दूर आम के बाग में बच्चे का खून से लथपथ शव मिला। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम के साथ एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और सीओ बिलारी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
कुंदरकी के मोहम्मद जमापुर निवासी मो. वारिस का बेटा अब्दुल घर के पास ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ता था। बुधवार दोपहर छुट्टी के बाद वह घर आया और खाना खाने के बाद खेलने चला गया। काफी देर तक घर न लाैटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। गांव की मस्जिदों से लाउडस्पीकर से एलान कराया। इसके बाद अन्य ग्रामीण भी अपने घर से बाहर निकल आए और सभी बच्चे की तलाश में जुट गए। तीन घंटे बाद करीब सात बजे बच्चे का शव स्कूल के पास आम के बाग में पड़ा मिला। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
00
सिर, चेहरे, कमर और पेट पर नोंचने के निशान
खूंखार कुत्तों के हमले में मासूम की जान चली गई। कुत्तों ने छात्र के सिर, चेहरे, कमर और पेट को बुरी तरह नोचा था। माैके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की वीडियोग्राफी की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। ताकि जांच में घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बेटे का शव देख बदहवास हुई मां
बेटे अब्दुल का शव देखकर उसकी मां शमा परवीन बेसुध हो गईं। छात्र अपने छह भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। परिजनों के अनुसार वह नियमित रूप से स्कूल जाता था। उसे पतंग उड़ाना बेहद पसंद था। परिजनों के अनुसार वह घर से पतंग लेकर ही निकला था।