फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Female students fight at a Moradabad university while students film videos

यूनिवर्सिटी में छात्राओं का 'महासंग्राम': लंच पर कॉमेंटबाजी से विवाद...बाल नोचे, जमीन पर गिराया और मारे थप्पड़

Wed, 19 Nov 2025 04:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 19 Nov 2025 04:34 PM IST
सार

छात्राओं को भिड़ता देख छात्र मोबाइल से वीडियो बनाकर शोर मचाते रहे। किसी ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर उसे वायरल कर दिया। ये एक मिनट 10 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Female students fight at a Moradabad university while students film videos
मारपीट करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएफटीएम विश्वविद्यालय में मंगलवार की दोपहर छात्राओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान छात्र मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। मारपीट की सूचना पर पहुंचे संस्थान के अधिकारियों के सामने भी छात्राएं आपस में मारपीट करती रहीं। संस्थान प्रशासन ने सभी छात्राओं के परिजनों को बुलाया है।

विज्ञापन

पाकबड़ा के लोदीपुर राजपूत स्थित आईएफटीएम विश्वविद्यालय में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे मैदान में छात्राएं में लंच कर रही थीं। एक-दूसरे के लंच बॉक्स को देखकर कॉमेंट्स करने लगीं। बात बढ़ी तो एक दूसरे से मारपीट करने लगीं। जिसे देख मौके पर छात्रों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की सूचना मिलते ही संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्ष को मारपीट रोकने का प्रयास किया लेकिन छात्राएं किसी की सुनने को तैयार नहीं थीं। प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर होने के बाद भी छात्राएं मारपीट करती रहीं।

विज्ञापन

छात्राओं को भिड़ता देख छात्र मोबाइल से वीडियो बनाकर शोर मचाते रहे। किसी ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर उसे वायरल कर दिया। ये एक मिनट 10 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

संस्थान के चीफ प्रॉक्टर हरप्रीति सिंह ने बताया कि लंच करते समय आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। बुधवार को छात्राओं के परिजनों बुलाया गया है। उसके बाद प्रबंधन फैसला लेगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाने में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed