{"_id":"6a67bdf1004264da0608504f","slug":"female-students-body-found-hanging-from-a-tree-bilari-news-c-284-1-smbd1016-169229-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पेड़ पर लटका मिला छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पेड़ पर लटका मिला छात्रा का शव
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैमला में सोमवार सुबह 19 वर्षीय छात्रा ललिता का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर आम के बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस और परिजन इसे आत्महत्या का मामला मान रहे हैं।
किसान नन्हे सिंह की बेटी ललिता रविवार सुबह अमरोहा स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में दाखिला लेने गई थी, लेकिन हाईस्कूल की मार्कशीट खो जाने के कारण प्रवेश नहीं हो सका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि ललिता ने फोन पर अपनी बहन को मार्कशीट खोने की बात बताते हुए रोते हुए अपनी परेशानी बताई थी।
देर शाम तक घर नहीं लौटने और मोबाइल बंद होने पर परिजनों ने यह सोचकर तलाश नहीं की कि वह गजरौला में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर रुक गई होगी। सोमवार सुबह उसका शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना पर धनौरा की सीओ अंजलि कटारिया भी मौके पर पहुंचीं और जांच की।
विज्ञापन
ललिता की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।