{"_id":"6a6fade0b4f56b17d90669a2","slug":"female-employee-raped-after-being-made-to-drink-a-cold-drink-laced-with-a-sedative-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-961239-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला कर्मचारी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला कर्मचारी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
मुरादाबाद। ब्लड बैंक का संचालन करने वाले पार्टनर ने महिला कर्मचारी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना की विवेचना कर रही है।
मझोला थानाक्षेत्र में किराये के कमरे में रहने वाली महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह एक ब्लड बैंक में काम करती है। उसके पति केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में हैं। ब्लड बैंक के मालिक एक अन्य ब्लड बैंक भी संचालित करते हैं। इस ब्लड बैंक में छजलैट थानाक्षेत्र के चेतरामपुर गांव का निवासी मोहम्मद नबी पार्टनर है। आरोप है कि मोहम्मद नबी ने 19 जुलाई की रात महिला के घर पहुंच गया। बातचीत के बहाने वह घर में घुस गया और महिला को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्डड्रिंक पिला दिया। इसके बाद महिला अर्धमूर्छित हो गई। सुबह उसे होश आया तो आरोपी उसके कमरे में ही बैठा मिला। आरोप है कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। 23 जुलाई को आरोपी ने खुशहालपुर में सड़क पर रोककर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला पुलिस ने मोहम्मद नबी के खिलाफ दुष्कर्म करने, मारपीट, धमकी देने और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही है।