{"_id":"673d10e706ae69317e088564","slug":"female-constable-raped-for-six-years-on-the-pretext-of-marriage-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-526277-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के एक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ भोजपुर थाने में तैनात सिपाही ने शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म किया। साथ ही उससे लाखों रुपये ठग लिए। डीआईजी के निर्देश पर मझोला पुलिस ने कांस्टेबल अतुल, उसकी बहन आरती और पिता विक्रम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी हापुड़ जिले के हाफिजपुर के गांव भटैल के रहने वाले हैं।
पीड़ित महिला सिपाही ने बताया कि वह 2018 बैच की सिपाही है। जनवरी 2019 में उसे जिले के ही एक थाने में पहली तैनाती मिली थी। वर्तमान में वह एक दूसरे थाने में तैनात है। आरोप है कि थाना भोजपुर में तैनात कांस्टेबल अतुल कुमार ने पुलिस रिकाॅर्ड से उसका मोबाइल नंबर निकालकर मैसेज करने शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जो प्रेेम प्रसंग में बदल गई।
दूसरी बिरादरी की होने के बाद भी पीड़िता से शादी का झांसा देकर आरोपी सिपाही उसे अपने गांव भी ले गया। परिवार से मिलाया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि उसने कांस्टेबल पर शादी कर लेने का दबाव बनाया तो उसने रुपये कम होने की बात कही। इस पर पीड़िता ने उसे धीरे-धीरे कर कई लाख रुपये नकद दिए। उसके लिए 52,000 रुपये की बाइक भी खरीदी थी।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, उसने कई बार अपने माता-पिता से भी रुपये लाकर उसे दिए। पीड़िता की शादी के लिए उसके माता-पिता ने तीन बार रिश्ता पक्का किया, जिसे आरोपी सिपाही ने ही तुड़वा दिया। आरोप है कि जुलाई में जब वह घर गई तो आरोपी ने किसी दूसरी लड़की से मंगनी कर ली। विरोध करने पर आरोपी और उसके घर वालों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।