{"_id":"6173114ceae86c30740adc69","slug":"female-advocate-dies-of-fever-bilari-news-mbd4070911122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से महिला अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से महिला अधिवक्ता की मौत
विज्ञापन
बिलारी। ईसापुर गांव निवासी महिला अधिवक्ता की शुक्रवार दोपहर बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई। बार एसोसिएशन ने शोकसभा कर न्यायिक कार्य नहीं किया।
तहसील बार एसोसिएशन के सदस्य मोहम्मद फुरकान एडवोकेट की पत्नी तबस्सुम परवीन एडवोकेट (25) तहसील बार की सदस्य थीं। उन्हें दो दिन पहले बुखार आया था। उसके बाद उनकी सेहत में सुधार होने लगा था। शुक्रवार सुबह दोबारा बुखार आने पर परिजन उन्हें कॉसमॉस हॉस्पिटल मुरादाबाद में भर्ती कराया। उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। महिला अधिवक्ता की मौत हो जाने की खबर मिलते ही तहसील बार एसोसिएशन की शोकसभा बुलाई गई। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी रूह को सुकून मिलने की दुआएं की गईं। शोकसभा के बाद बिलारी तहसील की सभी अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित कर दिया गया।
उधर, बिलारी के देहात इलाके में इन दिनों बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र के सहसपुर, स्योंडारा, ढकिया नरू, थांवला, मुंडिया राजा, धर्मपुर कलां, बगरौआ, खाबरी अव्वल आदि ग्रामों में बुखार से अनेक लोग पीड़ित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक ने लोगों को सलाह दी है कि दिन में गर्मी रहने के साथ ही रात्रि को हल्की ठंड पड़ने लगी है। बदलते मौसम में लोग स्वयं के स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति गंभीर रहें। अपने घरों के पास गंदा पानी जमा न होने दें और मच्छरदानी लगाकर सोएं।