फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Felt distressed due to heat wave, drizzle in half the city

Moradabad News: लू चलने से किया बेहाल, आधे शहर में हुई बूंदाबांदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Felt distressed due to heat wave, drizzle in half the city
मुरादाबाद। अप्रैल माह बीतने में अभी दो दिन का समय शेष है, लेकिन गर्मी ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया है। दिन में लू चली और शाम को आधे शहर में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह से कड़ाके की धूप हो रही है। शुक्रवार को दिन में पिछले 14 वर्षों में सबसे अधिक तापमान रहा। शनिवार को दिन में धूप की तपिश और गर्म हवा ने शहरवासियों को बेहाल किया। शाम लगभग चार बजे बुद्धि विहार के आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि कांठ रोड पर मौसम साफ था। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में सुबह की नमी 25 फीसदी थी और शाम को 28 फीसदी रही। पश्चिम से पूरब दिशा में हवा दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम साफ है। अब गर्मी बढ़ेगी। नमी से जगह-जगह स्थानीय स्तर पर बादल बन रहे हैं, इसके कारण बूंदाबांदी हुई है। मई के प्रथम सप्ताह तक भीषण गर्मी की संभावना है। पूरे सीजन में छह से आठ दिन लू चलती है, लेकिन इस बार करीब 15 से 20 दिन लू चलने का अनुमान है।
विज्ञापन




परिषदीय विद्यालयों का समय कम करने की मांग



उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महानगर अध्यक्ष राकेश कौशिक ने कहा कि लू को देखते हुए 27 और 28 अप्रैल को स्कूल का समय साढ़े सात बजे से साढ़े 11 बजे तक था। शनिवार को हाफ डे रहा। रविवार को अवकाश की वजह से स्कूलों में छुट्टी रहेगी। अभी गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। कक्षा एक से आठ तक के बच्चे छोटे होते हैं। यहां पर कम से कम 20 मई तक साढ़े सात से साढ़े 11 बजे तक स्कूल का समय होना चाहिए। माध्यमिक शिक्षा विभाग के इंटर कॉलेजों में साढ़े 12 बजे तक का समय है। जबकि उनके बच्चे बड़े होते हैं। छोटे बच्चों की परेशानी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में साढ़े 11 बजे का ही समय होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed