{"_id":"61915f8e048676419a31d771","slug":"feeding-of-old-numbers-of-trains-started-reservation-on-normal-fare-from-tomorrow-city-news-mbd4094521167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के पुराने नंबरों की फीडिंग शुरू, कल से सामान्य किराये पर आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के पुराने नंबरों की फीडिंग शुरू, कल से सामान्य किराये पर आरक्षण
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद ट्रेनों के सामान्य परिचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए ट्रेनों के पुराने नंबर और सामान्य किराया रेलवे अपने सिस्टम में फीड कर रहा है। इस कार्य के लिए रोजाना रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम बंद रहेगा। वहीं 16-17 नंवबर से यात्री कुछ ट्रेनों में पुराने किराये पर आरक्षण ले सकेंगे। एक दिसंबर से पहले पुरानी व्यवस्था सभी ट्रेनों में लागू हो जाएगी।
ज्ञात हो कि रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार शाम को भारतीय रेलवे के सभी जोनल मुख्यालयों को ट्रेनों के सामान्य परिचालन की अनुमित एक पत्र के माध्यम से दी है। इसके बाद उत्तर रेलवे के मुरादाबाद, दिल्ली, फिरोजपुर, अंबाला और लखनऊ रेल मंडल अपनी अपनी व्यवस्थाएं बना रहे हैं। कोरोना से पहले मुरादाबाद रेल मंडल से प्रतिदिन 142 जोड़ी मेल एक्सप्रेस ट्रेनें और 58 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें गुजरती थीं। जबकि कोरोना काल में इनकी संख्या बेहद कम हो गई। धीरे-धीरे परिचालन शुरू होने के बावजूद अब तक 90 प्रतिशत मेल एक्सप्रेस ट्रेनें ही स्पेशल के रूप में चलाई जा रही थीं। वहीं वर्तमान में मंडल में चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों की संख्या सिर्फ चार जोड़ी है। रेलवे के नए सर्कुलर के मुताबिक एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोचों में भी आरक्षण जारी रहेगा। हालांकि किराये की दर सामान्य हो जाएगी। अब तक रेलवे स्पेशल फेयर लगाकर यात्रियों से 30 फीसदी ज्यादा किराया वसूल रहा था। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर ऑनलाइन प्रणाली में पुरानी फीडिंग करके ट्रेनों के सामान्य परिचालन का लक्ष्य बनाया गया है।
कोरोना के कारण रेल मंडल को हुआ था करोड़ों रुपये का नुकसान
कोरोना के कारण ट्रेनों के पहिये थमने से मुरादाबाद रेल मंडल को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। एक ओर जहां यात्रियों से पिछले वर्षों की तुलना में कोविड अवधि में रेलवे ने ज्यादा माल ढुलाई की। इसके बावजूद मालभाड़ा कम प्राप्त हुआ। मंडल के 2019-20 और 2020-21 के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों का विवरण 2019-20 2020-21
आरक्षित यात्री 50.42 मिलियन 0.78 मिलियन
माल ढुलाई 5.01 मिलियन टन 5.23 मिलियन टन
यात्रियों से आय 503.67 करोड़ 26.40 करोड़
अन्य स्रोत से आय 60.17 करोड़ 7.58 करोड़
माल भाड़ा 437.42 करोड़ 414.84 करोड़
कुल आय 1012.80 करोड़ 467.12 करोड़