{"_id":"6ad6861e466d73a54802dd31","slug":"fear-of-a-pole-collapsing-in-ganj-bazaar-has-been-resolved-a-new-pole-has-been-installed-moradabad-news-c-15-1-mbd1049-1019898-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गंज बाजार में खंभा गिरने का खौफ खत्म, नया पोल लगवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गंज बाजार में खंभा गिरने का खौफ खत्म, नया पोल लगवाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। गंज बाजार में कई साल झुके खंभे के गिरने के खौफ आखिरकार खत्म हो गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम के निर्देश पर रविवार को बिजली निगम की टीम ने झुका खंभा हटवाकर उसकी जगह नया खंभा लगवा दिया है।
इससे सालों से खतरे के साये में रहने वाले दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। दुकानदारों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। सात अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिम्मेदारों की नींद टूटी।
डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर संबंधित को खंभे को तुरंत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम का आदेश मिलते ही बिजली निगम की टीम ने रविवार को झुके खंभे को उखाड़कर उसकी जगह पर नया खंभा लगा दिया। अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया गंज बाजार में झुके खंभे को बदलवाकर नया खंभा लगवाया गया है।