फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Faults occurred at various places in the city, electricity was flowing for three hours in the market committee

शहर में जगह जगह हुए फाल्ट, मंडी समिति में तीन घंटे गुल रही बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Faults occurred at various places in the city, electricity was flowing for three hours in the market committee
मुरादाबाद। शहर में जगह जगह फाल्ट होने के कारण शुक्रवार को विद्युत आपूर्र्ति प्रभावित रही। मंडी समिति में हाईटेंशन लाइन की मरम्मत और खंभा गिरने के कारण आपूर्ति तीन घंटे बाधित रही। कंजरी सराय में गुरुवार देर रात को वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई। वोल्टेज बार-बार ऊपर नीचे हो रहे थे। इस कारण कई घरों के पंखे फुंक गए। वोल्टेज कम होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए भी सरकारी हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार शाम को पुतलीघर रोड पर एक वाहन की टक्कर से खंभा गिर गया। इससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इस प्रकार जगह जगह फाल्ट होने से लोग काफी परेशान रहे। कंजरी सराय में वोल्टेज की समस्या का पता विभाग भी नहीं लगा सका। वहीं, मंडी समिति में सप्लाई गुल होने पर बिजलीघर स्टाफ ने बताया कि शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन की मरम्मत का काम किया गया था। हालांकि इसकी सूचना विभाग ने पहले से नहीं दी थी। बिना सूचना के शटडाउन लिया गया। इसके अलावा मंडी समिति और पुतलीघर रोड पर खंभे गिरने के कारण भी आपूर्ति सुचारू होने में समय लगा। इस दौरान करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed