{"_id":"6a593f7ff4a36415cd042758","slug":"fault-after-fault-several-areas-of-the-city-plunged-into-darkness-for-hours-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-949476-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फाल्ट पर फाल्ट... घंटों अंधेरे में डूबे शहर के कई इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फाल्ट पर फाल्ट... घंटों अंधेरे में डूबे शहर के कई इलाके
Fri, 17 Jul 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की बिजली व्यवस्था शुक्रवार को एक बार फिर फाल्टों के बोझ तले चरमराती नजर आई। अलग-अलग स्थानों पर तकनीकी खराबी आने से दौलतबाग, वशिष्ठ विहार, रेलवे कॉलोनी, मंडी चौक, बर्तन बाजार, गंज गुरहट्टी और लाजपत नगर समेत कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। भीषण उमस के बीच लोगों का घरों में टिकना मुश्किल हो गया। व्यापार प्रभावित हुआ, पेयजल संकट गहराया और इनवर्टर भी जवाब देने लगे।
सुबह से शुरू हुआ बिजली संकट दिनभर अलग-अलग इलाकों में लोगों को परेशान करता रहा। कहीं भूमिगत केबल में फाल्ट आया तो कहीं लाइन में तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित रही। बिजली कर्मी एक फाल्ट ठीक करते, तब तक दूसरे क्षेत्र से शिकायत पहुंच जाती। नतीजा यह रहा कि शहर के कई हिस्सों में लोग घंटों अंधेरे और उमस से जूझते रहे। दौलतबाग और वशिष्ठ विहार में घरों में पानी की मोटरें नहीं चल सकीं। रेलवे कॉलोनी में बिजली कटने से कर्मचारियों और परिवारों को परेशानी उठानी पड़ी। मंडी चौक, बर्तन बाजार और गंज गुरहट्टी में दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ। इलेक्ट्रॉनिक भुगतान से लेकर छोटे कारोबार तक ठप पड़ गए। लाजपत नगर में भी लंबे समय तक बिजली न आने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बिजली कटौती अब अपवाद नहीं, बल्कि रोजमर्रा की समस्या बनती जा रही है। हल्की बारिश, उमस या मामूली तकनीकी खराबी भी पूरी व्यवस्था को बेपटरी कर देती है। बार-बार फाल्ट होना इस बात का संकेत है कि बिजली नेटवर्क पर दबाव बढ़ चुका है, लेकिन उसके अनुरूप सुधार नहीं हो रहे। लोगों का कहना है कि हर बार फाल्ट का हवाला देकर आपूर्ति बाधित कर दी जाती है, जबकि स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम दिखाई नहीं देता। अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग व अन्य फाल्ट के चलते कुछ मोहल्लों में आपूर्ति बाधित रही। सभी का समाधान करा दिया गया।