फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father-son death due to electrocution while removing e-rickshaw from charging

ई-रिक्शा को चार्जिंग से हटाते हुए करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Father-son death due to electrocution while removing e-rickshaw from charging
फोटो...
विज्ञापन

हेड...
ई-रिक्शा को चार्जिंग से हटाते हुए
करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत
सबहेड..
मां-बेटा भी झुलसे, गजरौला के आंबेडकर नगर-चौहानपुरी के एक घर में छह बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला (अमरोहा)। आंबेडकर नगर चौहानपुरी एक घर में ई-रिक्शा को चार्जिंग से हटाते समय दंपती और उनके दो पुत्र करंट की चपेट में आ गए। लोगों ने बिजली आपूर्ति को बाधित कराकर चारों को छुड़ाया लेकिन तब तक गंभीर रूप से झुलस गए चारों को परिजन उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के यहां ले गए लेकिन उनको भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद मुरादाबाद ले जाते समय ई-रिक्शा चालक और उसके बेटे ने मुरादाबाद ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
पुलिस के मुताबिक नगर में चौहानपुरी और आंबेडकर नगर के बीच एक गली का अंतर है। दोनों मोहल्ले के बीच निवासी 40 वर्षीय राकेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उनका बड़ा बेटा कपिल (19) बीए फाइनल का छात्र था। सोमवार की रात राकेश कुमार अपने घर में ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाकर सो गया। मंगलवार की सुबह छह बजे ई-रिक्शा को चार्जिंग से हटाते समय वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। पिता के बिजली करंट की चपेट में आने पर बेटा कपिल दौड़कर पहुंचा। जैसे ही उसने पिता को सीधे हाथ पकड़ कर छुड़ाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। पिता-पुत्र के बिजली करंट की चपेट में आने पर दूसरा बेटा सचिन उर्फ निगम और राकेश की पत्नी किरन दौड़े और वे दोनों भी करंट की चपेट में आ गए। इस पर मोहल्ले के लोग दौड़े और आनन फानन घर की बिजली आपूर्ति काटी और चारों को छुड़ाया।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग व परिजन उपचार के लिए चारों को लेकर दौड़े। नगर के तीन निजी चिकित्सकों के यहां ले गए लेकिन हालत गंभीर होने के कारण राकेश और उसके पुत्र कपिल को चिकित्सकों ने भर्ती करनेे से इनकार कर दिया। किरन सचिन को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराने के बाद परिजन राकेश व कपिल को मुरादाबाद ले गए लेकिन उन दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
000
गजरौला में ई-रिक्शा को चार्जिंग से हटाते समय दंपती व उनके दो बेटों को पकड़े जाने का मामला सामने आया है। जिसमें पिता-पुत्र की मुरादाबाद ले जाते समय मौत हो गई। मां-बेटे की हालत नाजुक बनी है। -अरुण कुमार सिंह सीओ मंडी धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed