{"_id":"684de28f529c7b15a307ec48","slug":"father-left-his-seven-month-old-sick-child-at-the-bus-stand-and-ran-away-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-666730-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सात माह के बीमार बालक को बस अड्डे पर छोड़ भागा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सात माह के बीमार बालक को बस अड्डे पर छोड़ भागा पिता
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुखार से तप रहे सात माह के मासूम को एक निर्दयी पिता बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची गलशहीद पुलिस बच्चे को थाने ले गई। चाइल्ड लाइन की टीम को बुलाया और बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे को तेज बुखार व सिर में हल्की चोट देख डॉक्टरों ने गंभीरता से लिया। फिलहाल उसका इलाज हाई डिपेंडेंसी यूनिट में चल रहा है।
अस्पताल के चिकित्साधीक्षक व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र के मुताबिक बच्चे को लगभग 12 दिन से बुखार है। उसका सीटी स्कैन कराया गया है। इसमें पता चला है कि बच्चा कुछ दिन पहले गिरा होगा, जिससे उसके दिमाग में खून का थक्का जम गया है। दिमाग की झिल्ली में सूजन और इंफेक्शन पाया गया है।
चाइल्ड लाइन के सुपरवाइजर विनीत चौधरी के मुताबिक जब पुलिस बच्चे को अकेला देख थाने ले गई तो एक व्यक्ति कुछ देर बाद पहुंचा। उसने बताया कि यह बच्चा उसका है और वह बेंच पर उसे लिटाकर शराब लेने गया था।
विज्ञापन
नशे में धुत व्यक्ति की बात पर पुलिस को भरोसा नहीं हुआ तो उसने बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट दिखाई। पुलिस को बताया कि वह मंडी धनौरा में किसी के यहां काम करता है और बच्चे को लेकर गोरखपुर जा रहा है। वहीं पर उसका इलाज कराएगा, जबकि बच्चा बार-बार चौंककर बेहोश हो रहा था। ब्यूरो